विवरण

गुरुकुल शोध भारती (ISSN 0974-8830) गुरुकुल काङ्गड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित की जाने वाली षाण्मासिकी मूल्यांङ्कित शोधपत्रिका है, जो विगत 2004 से भारतीय ज्ञान-विज्ञान के मनीषियों एवं प्रबुद्ध जनों को आप्लावित कर रही है। यह पत्रिका षाण्मासिकी स्तर पर प्रकाशित की जा रही है जो कि प्रिन्ट फॉर्मेट, ऑनलाइन तथा PDF फॉर्मेट में होनी है।

लक्ष्य तथा उद्देश्य

गुरुकुल-शोध-भारती में वैदिक एवं लौकिक साहित्य एवं संस्कृति, धर्म, दर्शन, प्राचीन भारतीय इतिहास, योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, मनोविज्ञान, हिन्दी-साहित्य तथा अन्य प्राच्य-विद्या, पुरातन ज्ञान-विज्ञान, भारतीय सांस्कृतिक तत्त्वों एवं साहित्य में निहित जीवन सूत्रों, मानविकी के मूल तत्त्वों एवं वैदिक विज्ञान को शोध लेखन के माध्यम से प्रोत्साहित एवं सरंक्षित करना भी इस गुरुकुल-शोध-भारती का मुख्य उद्देश्य है। गुरुकुल-शोध-भारती (ISSN- 0974-8830) गुरुकुल काङ्गड़ी समविश्वविद्यालय की षाण्मासिकी शोध-पत्रिका है, जो 2004 से भारतीय ज्ञान से मनीषियों एवं प्रबुद्ध जनों को आप्लावित कर रही है। यह प्रमुख रूप से वेद, वैदिक एवं लौकिक साहित्य, धर्म, दर्शन, संस्कृति, योग, आयुर्वेद तथा अन्य प्राच्यविद्या से सम्बन्धित शोधपरक आलेखों को प्रकाशित करने के लिये कृतसङ्कल्प है। इसके अन्तर्गत प्रमुख रूप से वैदिक एवं लौकिक साहित्य एवं संस्कृति, धर्म, दर्शन, प्राचीन भारतीय इतिहास, योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, मनोविज्ञान, हिन्दी-साहित्य, सामयिक सामाजिक अध्ययन तथा अन्य प्राच्य-विद्या से सम्बन्धित शोधपरक लेखों का प्रकाशन किया जाता है। प्राच्य-विद्या, पुरातन ज्ञान-विज्ञान, भारतीय सांस्कृतिक तत्त्वों एवं साहित्य में निहित जीवन सूत्रों, मानविकी के मूल तत्त्वों एवं वैदिक विज्ञान को शोध लेखन के माध्यम से प्रोत्साहित एवं सरंक्षित करना भी इस गुरुकुल-शोध-भारती का मुख्य उद्देश्य है। प्राच्य-विद्या, पुरातन ज्ञान-विज्ञान, भारतीय सांस्कृतिक तत्त्वों  एवं साहित्य में निहित जीवन सूत्रों, मानविकी के मूल तत्त्वों एवं वैदिक विज्ञान को शोध लेखन के माध्यम से प्रात्साहित एवं सरंक्षित करना भी इस गुरुकुल-शोध-भारती का मुख्य उद्देश्य है तथा दार्शनिक विज्ञान में नवीन अनुसन्धानों हेतु युवा शोधार्थियों को भी प्रोत्साहित करने के लिए यह पत्रिका समर्पित है।

सदस्यता

गुरुकुल-शोध-भारती पत्रिका की सदस्यता कुलसचिव गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय हरिद्वार के नाम निर्धारित शुल्क प्रेषित कर गृहीत की जा सकती है। जिनका दूरभाष क्रमांक 01334-243037 है। वर्तमान में सदस्यता शुल्क की राशि एक प्रति का मूल्य रु0 75.00 (पचहत्तर रूपया), वार्षिक मूल्य रु0 150.00 (एक सौ पचास रूपया) तथा पञ्च वार्षिक मूल्य रु0 500.00 (पाँच सौ रूपया) है। साथ ही यह भी सूच्य हो कि गुरुकुल-शोध-भारती में शोध पत्रों के प्रकाशन हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं है।

लेखक निर्देश

गुरुकुल शोध भारती में शोध निबन्ध मूल्याङ्कन कराने के पश्चात् प्रकाशित किये जाते हैं। अतः विद्वान् लेखकों से अनुरोध है कि वे वही निबन्ध इस पत्रिका के लिये प्रस्तुत करें, जो सब प्रकार से शोध की कसौटी पर खरे हों। शोध निबन्ध मौलिक होना चाहिए। किसी अन्य विद्वान् की पुस्तक अथवा निबन्ध की नकल करके निबन्ध भेजना बौद्धिक अपराध तथा अपनी प्रतीभा का हनन है। गुरुकुल-शोध-भारती में केवल वे शोध-निबन्ध ही प्रकाश किये जाएगें, जिनमें शोध-प्रविधि का प्रयोग किया गया है। किसी अन्य पत्रिका में पूर्व प्रकाशित निबन्ध को पुनः प्रकाशित करने के लिए भेजना निषिद्ध एवं अवैध कृत्य है। ऐसा कोई शोध निबन्ध पाए जाने पर प्लैगरिज्म के नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकती है। अन्धविश्वास तथा सृष्टिप्रक्रिया के विरुद्ध शोधकार्य को बढ़ावा देने वाले निबन्धों को प्रकाशित करना सम्भव नहीं हो सकेगा। टंकण कराते समय यह ध्यान रखना अपेक्षित है कि निबन्ध यूनिकोड (Kokila) के साइज 14 में टाइप कराया जाए। टंकण के उपरान्त, शोधन करके सी.डी. अथवा ईमेल grukulshodhabharti@gmail.com, satyadevnigmalankar@gmail.com से प्रेषित करें।

सम्पादक और सलाहकार बोर्ड

  • संरक्षक : डॉ. श्री सत्यपाल सिंह, कुलाधिपति, गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार
  • संरक्षक : प्रो. श्री सोमदेव शतांशु जी, माननीय कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • आद्य सम्पादक : प्रो. श्रीज्ञानप्रकाश शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोफेसर, श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • सम्पादक : प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रोफेसर, श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार

परामर्शदात्री समिति

  1. प्रो. मनुदेव बन्धु, प्रोफेसर, अध्यक्ष, वेद विभाग, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  2. प्रो. श्री आर. सी. दुवे, प्रोफेसर सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  3. प्रो. श्री अम्बुज कुमार शर्मा, अध्यक्ष मानविकी संकाय एवं अंग्रेजी विभाग, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  4. प्रो. श्री प्रभात कुमार, प्रोफेसर, प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  5. प्रो. श्री राकेश कुमार जैन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  6. प्रो. रामप्रकाश वर्णी, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  7. प्रो. श्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत, अध्यक्ष, भैषज्य विज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार

सम्पर्क

  • प्रकाशक : डॉ. श्री सुनीलकुमार, कुलसचिव, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • व्यवयाय प्रबन्धकः : पुस्तकालयाध्यक्ष, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • वित्तनियन्त्रकः : वित्ताधिकारी, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • सम्पादक : प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रोफेसर, श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार

चलभाषः

मोबाइल : 9927219544, 7300761148
ईमेल : gurukulshodhbharti@gmail.com, satyadevnigmalankar@gmail.com